Advertisement

सीसीएल ढोरी में 8 सेवानिवृत कर्मी को दिया गया सम्मानपूर्वक विदायी

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के जीएम कॉलोनी स्थित ऑफिसर क्लब में 30 अप्रैल को विदायी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित समारोह में क्षेत्र के 8 सेवानिवृत कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदायी दी गयी।

कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक मानव संसाधन (एचआर) मो. तौकीर आलम ने किया। यहां मुख्य रूप से मौजूद विभागाध्यक्ष मानव संसाधन कुमारी माला सहित अधिकारीयो व श्रमिक प्रतिनिधियों ने सेवानिवृत कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष एचआर कुमारी माला ने कहा कि जब हम ज्वॉइन होते है, तभी सेवानिवृत का समय भी तय हो जाता है। कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों ने कंपनी के हित में काफी योगदान दिया है। नौकरी करने वाले हर किसी को एक न एक दिन सेवा से मुक्त होना पड़ता है। सेवानिवृत्त कर्मियों से नए कामगारों को काफी कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों ने सभी के साथ बेहतर संपर्क रखते हुए अपने दायित्वों को ईमानदारी से निभाया है। कहा कि इन सभी की कमी कंपनी को हमेशा खलेगी। इनकी आगे का जीवन खुशी के साथ बीते इसकी वे कामना करती है।

यूनियन प्रतिनिधियों ने भी सभी सेवानिवृत कर्मियों को जीवन के अगली पारी की शुभकामनाएं दी। समारोह में धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रबंधक एचआर अभिषेक सिंह ने किया। मौके पर सुरक्षा अधिकारी सुरेश सिंह, यूनियन प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह, बैजनाथ महतो, सुरज महतो, जयनाथ मेहता आदि मौजूद थे। ज्ञात हो कि ढोरी क्षेत्र से सेवानिवृत होने वाले कर्मियों में ढोरी खास से डेगलाल सिंह, तारमी ओसीपी से राजेंद्र बिसाई, जीएम यूनिट ढोरी से रामनाथ धोबी, सीएचडी से महंगू महतो, एसडीओसीएम से बाटुल दिगार, मदन तेली, कैलाश महतो, रोहित दिगार शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *