Advertisement

विजयदशमी को फुसरो में दोपहर दो बजे से रात एक बजे तक बंद रहेगी ट्रांसपोर्टिंग

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)… दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर बोकारो जिला के हद में फुसरो शहर के पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। बीते 10 अक्टूबर को महाअष्टमी से ही पूजा व मेला में घुमने के लिए श्रद्धालुओं तथा रहिवासियों की भीड़ लगने लगी है। ऐसे में विधि व्यवस्था को लेकर बेरमो पुलिस सक्रिय हो गयी है।

जानकारी के अनुसार बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने पूजा पंडाल में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को विभिन्न पूजा पंडाल में नियुक्त किया है। पूजा के दौरान शहर से होने वाले ट्रांसपोर्टिंग वाहनों को 11 अक्टूबर को महानवमी व 12 अक्टूबर को विजयदशमी के दिन दोपहर दो बजे से रात एक बजे तक ट्रांसपोर्टिंग बंद रखा गया है। सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त 50 पुलिस जवान की तैनाती की गयी है। वहीं सभी पूजा पंडाल में पुरुष जवान के अलावे 28 महिला पुलिस कर्मी भी ड्यूटी में तैनात है।

बताया जाता है कि पंडालों में मेला देखने जाने वाले भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर पुराना बीडीओ ऑफिस फुसरो में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका टोल फ्री नंबर 9431706438 जारी किया गया है। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी पूजा स्थलों पर नजर रखी जायेगी। दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और हर्षोल्लस के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से लगभग 60 दागियों को 107 का नोटिस भेजा गया है, ताकि असामाजिक तत्व शहर की शांति व्यवस्था बिगाड़ नहीं सके।

किस पूजा पंडाल में कौन रहेंगे पुलिस पदाधिकारी

जानकारी के अनुसार फुसरो नगर परिषद के तीन नंबर करगली धौड़ा में पुलिस अवर निरीक्षक सचिन रोशन, मोबाईल क्रमांक -7909033802, करगली बाजार पूजा स्थल पर सहायक अवर निरीक्षक रॉकी बाबा, मोबाईल क्रमांक-9939500390, नावाखाली पाड़ा में पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार दुबे, मोबाईल क्रमांक-9931562209, सुभाषनगर में सहायक अवर निरीक्षक मनोहर मंडल, मोबाईल क्रमांक-8210348066, जवाहरनगर में सहायक अवर निरीक्षक लक्ष्मण चौधरी, मोबाईल क्रमांक-6206071152, फुसरो बाजार में पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार, मोबाईल क्रमांक-6206359527, करगली गेट में पुलिस अवर निरीक्षक अनूप नारायण सिंह, मोबाईल क्रमांक-8580268257, करगली गेट रेलवे क्वार्टर में पुलिस अवर निरीक्षक जोसेफ तिर्की, आदि।

मोबाईल क्रमांक-7857885725, ढोरी स्टाफ क्वार्टर में पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार, मोबाईल क्रमांक-8709448857, कारो में पुलिस अवर निरीक्षक ननका उरांव, मोबाईल क्रमांक-9262508679, बेरमो सीम में पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप कुमार मोदी, मोबाईल क्रमांक-8271484016, सिंहनगर फुसरो में सहायक अवर निरीक्षक साजिद हुसैन, मोबाईल क्रमांक-7004995071 तथा रामनगर पूजा पंडाल में विधि व्यवस्था को लेकर बेरमो थाना के सहायक अवर निरीक्षक कालीचरण सुंडी, मोबाईल क्रमांक-8789108943 को तैनात किया गया है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *