Advertisement

मोतीपुर सब्जी मंडी में निर्माणाधीन शौचालय डेढ़ वर्ष बाद भी अधूरा-सुरेन्द्र

एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर(बिहार)। अनवरत संघर्ष से समस्तीपुर जिला (Samastipur district) के हद में ताजपुर प्रखंड का लाईफ लाईन कहे जाने वाले मोतीपुर सब्जी मंडी में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व शुरू सामूहिक शौचालय निर्माण आज भी अधूरा है। फंड का पुरा पैसा उठा लिया गया है। यदि इसका निर्माण जल्द पूरा नहीं किया जाता है तो भाकपा माले (Bhakpa Male) सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के साथ गद्दीदार-किसानों को साथ लेकर सब्जी मंडी के समक्ष 24 मार्च को एनएच पर चक्का जाम आंदोलन चलाएगी।
मामले की जानकारी देते हुए भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह एवं ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि सब्जी मंडी में बाहर से आने वाले व्यापारी, किसान, गद्दीदार, चालक आदि की जरूरतों को देखते हुए भाकपा माले द्वारा प्रखंड पर लंबी लड़ाई के बाद लाखों की लागत से लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व शौचालय निर्माण तत्कालीन बीडीओ चंद्रगुप्त बैठा द्वारा शुरू कराया गया था। माले नेता के अनुसार अधिकतर कार्य किया गया लेकिन हौज निर्माण, टंकी कनेक्शन, मिट्टी भराई, जलापूर्ति आदि कार्यो को छोड़ दिया गया। इसी बीच बीडीओ बैठा का तबादला हो गया। माले नेताओं द्वारा नये बीडीओ मनोज कुमार से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। बावजूद इसके कोरोना काल का बहाना बनाकर कार्य स्थगित रखा गया।
माले ने पुनः बीडीओ को आंदोलन के माध्यम से पत्र देकर शौचालय निर्माण पूरा कराने, मंडी में बिजली, बैंक, एटीम, गार्ड, शेड आदि का निर्माण कर बाजार समिति को जोड़ने अन्यथा 24 मार्च को चक्का जाम आंदोलन चलाने की घोषणा की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *