Advertisement

कासिम रजा की मौत की खबर से गांव में छाया मातम

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बगदा रहिवासी समाजसेवी कलीम अंसारी के 40 वर्षीय पुत्र क़ासिम रजा की 12 नवंबर को असामयिक निधन हो गया। वह काफी मिलनसार था। उसके निधन से गांव में शोक व्याप्त है।

बताया जाता है कि मरहूम क़ासिम को 12 नवंबर की दोपहर खैराचातर के कब्रिस्तान में मिट्टी दी गयी, जिसमें बड़ी संख्या में रहिवासी मिट्टी देने पहुंचे। बताया गया कि एक साल पहले मरहूम के सिर पर चोट लगी थी। ऐसा माना जाता है कि उसी की वजह से उसकी जान गयी है। उनके निधन पर अनेक गणमान्य जनों ने शोक जताया है।

मरहूम की मौत की खबर सुनते ही गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो मोहम्मद कलीम के घर पहुंच कर कासिम की बेबा और पिता मोहम्मद कलीम को ढाढस बधाया। आस पास के रहिवासियों ने खबर सुनते ही दर्शन के लिए दौड़ पड़ा, कारण कासिम रजा रहिवासियों के बीच काफी मिलनसार था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *