Advertisement

दुकान हटाने आये टीम को एकबार फिर खाली हाथ लौटना पड़ा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा फुसरो मार्ग पर कथारा मोड़ स्थित शिव मंदिर के समीप बोरिया बस्ती से सटे पान दुकान को न्यायालय आदेश से हटाने आए पुलिस टीम को एक बार फिर बिना हटाये बैरंग वापस लौटना पड़ा। टीम को ग्रामीण रहिवासियों का भारी विरोध झेलना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोरिया बस्ती से सटे घनश्याम पान दुकान को न्यायालय आदेश के बाद 10 मई को एक बार फिर नियुक्त दंडाधिकारी अजीत कुमार स्वर्णकार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल हटाने पहुंची।

टीम के आने की सूचना पाकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उक्त स्थल पर पहुंचकर भारी विरोध शुरू कर दिया। इसी बीच पान दुकान के संचालक घनश्याम महतो द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट को बताया गया कि उसके द्वारा न्यायालय में उक्त भूमि का मालिकाना हक होने का दावा पेश किया जा चुका है।

दावेदार महतो के अनुसार बीते माह 25 अप्रैल को न्यायालय द्वारा उक्त जमीन के दूसरे दावेदार मंजर हुसैन को अपना दावा पत्र न्यायालय के सुपुत्र करने का आदेश दिया गया था। महतो ने बताया कि मंजर हुसैन द्वारा न्यायालय से एक माह का समय मांगा गया, बावजूद इसके दुकान को हटाने का यह कार्य न्यायोचित नहीं है।

बताया जाता है कि नियुक्त दंडाधिकारी स्वर्णकार ने दावेदार महतो को न्यायालय से उक्त दावेदारी को लेकर स्थगन आदेश अथवा अन्य आदेश प्राप्त करने की सलाह दी। अन्यथा कहा गया कि न्यायालय जबरन उक्त स्थल को खाली कराएगा।

ज्ञात हो कि, इससे पूर्व दो बार न्यायालय के आदेश पर उक्त स्थल खाली कराने आये टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद बिना न्यायालय आदेश तामिला के हीं वापस लौट जाना पड़ा था।

मौके पर बोकारो थर्मल थाना के पुलिस अवर निरीक्षक प्रभास वर्णवाल के अलावा समाजसेवी व स्थानीय नेता दशरथ महतो, बोरिया उत्तरी पंचायत के मुखिया कामेश्वर महतो, पंचायत समिति सदस्य सोनावती देवी, उप मुखिया लोकेश्वरी देवी, समाजसेवी खीरू यादव, बरियार महतो, राजीव महतो, राजेश महतो, दिलीप महतो, रामेश्वर यादव, धनेश्वर महतो, धनेश्वर यादव, कृष्णा महतो, मनोज महतो, जगदीश महतो घोष, शशि कुमार, शिव कुमार, महेश प्रसाद महतो, आदि।

हीरामन महतो, श्याम लाल महतो, करमा महतो, छोटन कुमार महतो, लखन महतो, धर्म नाथ महतो, चेतलाल लाल महतो, झुपरी देवी, खेमिया देवी, हेमिया देवी, पंचू देवी, नीलम देवी, सविता देवी, बसवा देवी, सुनीता देवी, लोकेश्वरी देवी, गायत्री कुमारी, उषा कुमारी, मीना कुमारी, शर्मीला कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष पुलिस बल मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *