Advertisement

बालू माफियाओं का एकक्षत्र राज से अंगवाली के रहिवासियों का नींद हराम

मुहल्ले व चौक-चौराहे पर सावधानी हटी तो घटना घटी की आशंका

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली गांव के बीचोबीच बालू माफियाओं ने नित्य दिनरात दामोदर नदी घाट से बालू उठाकर ले जाने में एकक्षत्र राज स्थापित कर लिया है। बालू माफियाओं को किसी का भय नहीं है।

अंगवाली के ग्रामीण रहिवासियों की सुने तो बालू लोड व् खाली ट्रैक्टर की आवजाही से मुहल्ले वालों की रात में नींद हराम कर रखा है। कहने का तात्पर्य यह कि हरेक पांच मिनट में बीच चौराहे या मुहल्ले में अप-डाउन दो, तीन ट्रैक्टर अवश्य मिल जाएंगे। इनकी खड़खड़ाहट से अंगवाली का मिश्रा मुहल्ला, यादव मोहल्ला, मंडपवारी चौक, सड़क टोला, नहर चौक के रहिवासियों तथा आम राहगीरों को इन ट्रैक्टरों से बचकर रहना पड़ता है। तनिक सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी।

बता दें कि, बालू माफियाओं द्वारा संचालित ट्रैक्टरों के जितने भी चालक हैं अधिकांश कम उम्र के और नए है। परिचालन क्रम में कई के कानों में इयरफोन भी लगा रहता है। दामोदर नदी पुल की दक्षिणी तट पर कम, अधिकांश उस पार उत्तरी दिशा बेरमो थाना क्षेत्र की तट से बालू उठाते हैं। बावजूद इसके सभी आते हैं अंगवाली गांव होकर ही।

बताया जाता है कि नित्य संध्या काल में अंगवाली के मंडपवारी चौक पर जमा मवेशियों की भीड़ ही ट्रैक्टरों की गति को धीमी करने में सफल रहते हैं। स्थानीय कई समाजसेवी, संभ्रांत जनों, मुहल्ले के रहिवासियों ने 16 जून को जगत प्रहरी को बताया कि बोकारो जिला प्रशासन इस ओर अविलंब ध्यान दे, अन्यथा भविष्य में कोई भी हादसा हो सकता है। कई बार ग्रामीणों ने चालकों को फटकार लगाई और मुहल्ले में ट्रैक्टर की गति धीमी करने की सलाह दी है, पर चालकों पर इसका कोई प्रभाव नहीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *