Advertisement

जल संकट मुक्ति को लेकर विधायक ने किया नदी स्थल निरिक्षण

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। क्षेत्र में गहराते जल संकट समाधान को लेकर गोमियां विधायक ने नदी तट स्थित इंटक बेल निर्माण स्थल का निरिक्षण किया। विधायक ने रहिवासियों को जल्दी ही जल संकट से मुक्ति का आश्वासन दिया।

जानकारी के अनुसार गोमियां व पलिहारी गुरुडीह पंचायत के ग्रामीणों को कोनार नदी से पेयजलापूर्ति के लिए प्रस्तावित नए इंटेक वेल के निर्माण स्थल का 17 मई को गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में विधायक के साथ जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, पलिहारी गुरुडीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी, गोमियां पंचायत के मुखिया बलराम रजक, विधायक प्रतिनिधि बिपिन कुमार नायक आदि शामिल थे। बताया जाता है कि प्रखंड के हद में खम्हरा पंचायत स्थित कोनार नदी में नया इंटेक वेल लगाया जाना है। इसे लेकर विधायक ने नदी तट का निर्माणाधीन स्थल का निरिक्षण किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि उपरोक्त पंचायतो के रहिवासियों को पाइपलाइन से जल्द ही कोनार नदी से स्वच्छ पानी की आपूर्ति किया जायेगा। इसके लिए कोनार नदी में स्थल का निरीक्षण विभाग के पदाधिकारियों के साथ किया गया है।

उन्होंने बताया कि उक्त स्थल पर नया इंटेक वेल व नया मोटर हाउस बनाया जाएगा। पुराने पाइपलाइन को भी दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही सर्वे व डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजा जाएगा।

इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तेनुघाट के कार्यपालक अभियंता शशिशेखर सिंह, सहायक अभियंता शास्त्री शाह, कनीय अभियंता रोहित मंडल उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *