Advertisement

मुखिया ने लिया उच्च विद्यालय के शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित उच्च विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में गड़बड़ी की सूचना पाकर अंगवाली उत्तरी के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार 9 अक्तूबर को विद्यालय जाकर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।

इस अवसर पर मुखिया ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित सहायक शिक्षकों से मिलकर पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार लाने को कहा।साथ ही छात्र-छात्राओं को भी आगाह किया कि वे अनुशासन के दायरे से बाहर न जाएं। अपने भविष्य को सवारने की ओर अग्रसर रहें और किसी के बहकावे में न आएं।

मौके पर मुखिया कपरदार के साथ पंचायत समिति सदस्य बोबी देवी, उप मुखिया रियाज अहमद, वार्ड सदस्य भोला राज, शिवकुमार चटर्जी, विवेक मिश्रा, ललित रजवार सहित रॉकी कमार, मनोज रविदास आदि निरिक्षण के क्रम में उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *