सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में छोटानागरा पंचायत के राजाबेड़ा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र वर्षों से जर्जर स्थिति में है। यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना जताई जा रही है।
राजाबेड़ा के मुंडा जामदेव चाम्पिया व गुरा चाम्पिया ने 11 मई को एक भेंट में बताया की उक्त आंगनबाड़ी केन्द्र काफी जर्जर हो गया है। मासूम डर के साये में पढ़ने को विवश है। आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को जहां-तहां ले जाकर पढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस केन्द्र के आसपास बच्चे भी निरंतर खेलते रहते हैं।
इससे इस बात का खतरा हमेशा बना रहता है कि कभी अगर यह केन्द्र धाराशायी हुआ तो बच्चे इसके शिकार हो सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से उक्त जर्जर भवन को गिराकर नया भवन बनाकर इसका लाभ ग्रामीणों को देने की मांग की है।
जामदेव चाम्पिया ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र के समीप स्थित चापाकल भी वर्षों से खराब है। इससे बच्चों व आसपास के ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट गहराया हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले में त्वरित पहल कर मरम्मति की मांग की है।
![]()












Leave a Reply