Advertisement

सड़क दुघर्टना में युवक की मौत से आक्रोशित भीड़ ने जमकर काटा बबाल

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। युवक ने अपने माता पिता को नानी घर जाने की बात कहकर निकला था। नानी घर जाने के क्रम में सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने गोमियां कथारा मुख्य मार्ग को जाम कर जमकर बबाल काटा।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां कथारा मुख्य मार्ग के बीच ओएनजीसी प्लांट के समीप 14 मई को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गोमियां पंचायत के पडरिया रहिवासी भोला यादव का 25 वर्षीय पुत्र रूपेश यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक की बीते 3 मई को शादी हुई थी।

बताया जाता है कि रूपेश यादव घर से सुबह नहा धोकर लगभग 8 बजे अपने नानी घर कथारा के बोड़िया बस्ती जा रहा था। इसी क्रम में उक्त घटना घट गयी। बीते 3 मई को युवक रूपेश यादव की शादी हुई थी। वह पुणे में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। पिता ललपनिया में ठेका मजदूर हैं।

बताया जाता है कि घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव के साथ सड़क पर जाम कर दिये। घटना की सूचना पाकर बीटीपीएस थाना एवं गोमियां थाना पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामला शांत कराने की असफल कोशिश की। बावजूद इसके आक्रोशित भीड़ मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे।

घटना की सूचना मिलते ही दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो घटनास्थल पर पहुंचे और शोक व्यक्त करते हुए कहा कि परिजनो के लिए यह अपूरणीय क्षति है। जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों से बात कर जरूरी दिशा निर्देश दिये और ढांढस देते हुए कहा की भगवान इस दुख की घड़ी में परिजनों को हिम्मत दे।

इस खबर से आहत मृतक की दादी, मां तथा उसके ससुराल पक्ष के परिजन दहाड़ मारकर रो रहे थे। घटना की सूचना पाते ही गोमिया प्रखंड कार्यालय से अंचल निरीक्षक लाल मोहन दास, जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह, कर्मचारी कैलाश प्रसाद यादव, आदि।

प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पंकज पांडेय, आरजेडी प्रखंड अध्यक्ष बबलू यादव, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, चंद्रदीप पासवान, समाजसेवी दुलाल प्रसाद, मंटू यादव, रोहित यादव, लखन यादव, मुकेश यादव सहित कई गणमान्य पहुंचे तथा आक्रोशित भीड़ को शांत कराया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *