Advertisement

तेनुघाट यंग क्रिकेट क्लब ने सरहचिया को 114 रनों से हराया

तेनुघाट के दीपक ने धुंआधार 46 गेंदों पर जमाया शतक

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित गोल्डन जुबली मैदान में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मैच में यंग क्रिकेट क्लब तेनुघाट की टीम ने सरहचिया की टीम को एकतरफा मुकाबले में 114 रनों से हराया।

टॉस जीतकर तेनुघाट के कप्तान सत्यम कटरियार ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तेनुघाट के खब्बू बल्लेबाज दीपक के धुआंधार 46 गेंदों में 100 रन और लाडला के 20 गेंदों में 56 रनों के बदौलत निर्धारित 14 ओवर में 200 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए सरहचिया की टीम 86 रन पर हीं ढेर हो गयी।

आयोजित मैच में तेनुघाट के खिलाड़ी दीपक को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। मैच में अम्पायर की भूमिका मितु सिन्हा और राज आर्यन, कमेंटेटर की भूमिका क्रिश् झा, स्कोरर की भूमिका पियुष कटरियार और शिवम कटरियार ने निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *