एस. पी. सक्सेना/पूर्वी सिंहभूम (झारखंड)। भारतीय दूरसंचार बिनियामक प्राधिकरण भारत सरकार (ट्राई) सूचना और प्रसारण मंत्रालय के निर्देश पर महिला कल्याण समिति धोरी (बोकारो) द्वारा 21 दिसंबर को को पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में जुबली पार्क करणडीह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जुबली पार्क क्षेत्र के को-ऑपरेटिव कॉलेज में आयोजित टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर उद्धघाटन किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रोफेसर राजीव दुबे, समाजसेवी चमन तिवारी और महिला कल्याण समिति संस्था के महासचिव सह कैग झारखंड रीजन सदस्य श्याम कुंवर भारती भी उपस्थित रहे।
यहां अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि आज डिजिटल इंडिया का जमाना है। इस क्षेत्र में देश ने काफी प्रगति किया है।
इस क्षेत्र में बजारबाद से उपभोक्ताओं को काफी सहूलियत और किफायती हुआ है। लेकिन इसके उपयोग में बड़ी सावधानी की ज़रूरत है। जरा सी लापरवाही होने पर लाखो रुपए की क्षति हो सकती है। आपके खून पसीने की कमाई लूट ली जा जायेगी और आपको पता भी नही चलेगा।
खासकर छात्र छात्राओं को सोशल मीडिया और इंटरनेट का उपयोग करते समय किसी भी तरह का फार्म भरते समय या रुपए का लेनदेन करते समय काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आजकल झारखंड का जामताड़ा और हरियाणा का नूह साइबर क्राइम का हब बना हुआ है।
कार्यक्रम में जियो के प्रबंधक दीपांकर कुमार ने जियो की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने जियो फाइबर का लाभ बताते हुए कहा कि इससे कॉलेज प्रबंधन और सभी छात्र लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की समस्या होने पर अपने नजदीकी जियो सर्विस सेंटर से सम्पर्क कर सकते हैं।
सिएजी सदस्य ट्राई भारत सरकार डॉक्टर श्याम कुंवर भारती ने विस्तार से टाई द्वारा टेलीकॉम उपभोक्ताओ के लिए चलाए जा रहे योजनाओं और कार्यकर्मो के बारे में बताया। भारती ने कहा कि कोई भी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर उपभोक्ताओं के साथ धोखा नही कर सकती। ट्राई द्वारा बनाए गए नियमों के तहत उपभोक्ता को सारी सुविधाएं देनी है। कहा कि टावर फ्रॉड से भी सबको बचना है। ऑनलाइन किसी को भी टॉवर लगाने के नाम पर जरूरी कागजात और पैसे नही देने है।
किसी भी अपरिचित को अपना पासवर्ड या पिन नंबर नही देना है।किसी भी तरह की शिकायत होने पर पहले संबधित टीएसपी को शिकायत दर्ज करानी है। सुनवाई नही होने पर कैग मेंबर के रूप में मुझे और ट्राई को मेल द्वारा सूचित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे डिजिटल इंडिया का पुरा लाभ उठाए।
सभाध्यक्ष प्रो. राजीव दुबे ने कहा कि टेलिकॉम उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में किए जाने की अत्यंत आवश्यकता है, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों तक ट्राई योजनाओं को पहुंचाया जा सके। कहा कि इस अयोजन से निश्चित ही छात्रों को काफी लाभ मिलेगा।
विशिष्ठ अतिथि चमन तिवारी ने कहा कि ट्राई द्वारा चलाए जा रहे उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम सराहनीय है।ऐसे आयोजन लगातार चलाए जानें की जरूरत है, ताकि कंपनियों और साइबर अपराधियों से आमजनों को बचाया जा सके।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रोग्राम ऑफिसर महेश कुमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागीयों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में कॉलेज के तमाम व्याख्याता सहित सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लेकर अयोजन का लाभ उठाया। संस्था के वित्त प्रबंधक हरिओम कुंवर भारती ने अयोजन में सराहनीय सहयोग दिया।
![]()













Leave a Reply