Advertisement

अमलो चेक पोस्ट के समीप टाटा मोटर्स कंटेनर का उद्घघाटन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में फुसरो डुमरी मुख्य मार्ग पर स्थित अमलो चेक पोस्ट के समीप 18 नवंबर को टाटा मोटर्स कंटेनर का उद्घघाटन किया गया। उद्घघाटन मुख्य अतिथि लोकल सेल ट्रक एसोसिएशन अमलो के अध्यक्ष राजन साव और टाटा मोटर के स्टेट हेड पीजी नियोगी ने फीता काटकर किया।

टाटा मोटर्स के अधिकृत डीलर त्रिमूर्ति मोटर्स चास द्वारा स्थापित टाटा मोटर्स कंटेनर के उद्घघाटन के अवसर पर अमलो ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजन साव ने कहा कि अमलो चेक पोस्ट के समीप टाटा मोटर्स (Tata Motors) द्वारा स्थापित कंटेनर फुसरो वासियों के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि यहां आधुनिक तकनीकी के साथ ट्रक का सर्विसिंग किया जाएगा। इसके लिए पूर्व में चास- बोकारो जाना पड़ता था। अब यह सुविधा यहीं मिलने से वाहन मालिकों को समय और डीजल की बचत और फायदा होगा।

टाटा मोटर सिस्टम रेट मोटर्स के स्टेट हेड पीजी नियोगी ने कहा कि ट्रक सर्विसेज और सुविधाएं ना सिर्फ बड़े शहरों में बल्कि छोटे जगहो पर पूरी तरह पहुंच रही है। अब लोगों को सर्विसिंग के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स अपने ट्रक मालिकों को अधिक से अधिक सुविधा देने को हमेशा तत्पर है।

मौके पर त्रिमूर्ति मोटर्स के प्रोपराइटर विकास अग्रवाल, टाटा कमिंस स्टेट सर्विस हेड श्रीनिवासन कुमार, कस्टमर सपोर्ट मैनेजर अभिषेक कुमार, नितेश मंडल व अमरजीत कुमार सहित सत्येंद्र सिंह, दिलीप कुमार, अमरिंदर सिंह, संतोष सिंह, समर सिंह, पुनेश्वर महतो, बिरजू सिंह, दीपेंद्र सिंह, शंभू यादव, शिवलाल, हरिशंकर, बंटी सिंह, विनय दुबे, धर्मेंद्र यादव, रॉकी महतो, रूपलाल महतो, मैगी महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *