Advertisement

टास्क फोर्स ने नयामोड़ कृष्णा रेस्टोरेंट से दो बाल श्रमिक को कराया विमुक्त

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। उपायुक्त बोकारो के निर्दाशुनार गठित जिला धावा दल (टास्क फोर्स) द्वारा 16 दिसंबर को श्रम निरीक्षक बसन्त महतो के नेतृत्व में बोकारो के नया मोड़ स्थित कृष्णा रेस्टोरेंट से दो बाल श्रमिको को विमुक्त किया गया।

जिला धावा दल तथा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकर रवानी ने इस अवसर पर कहा कि बाल मजदूरी कराना कानूनन अपराध है। उन्होंने कहा कि नियोक्ता पर कानूनी कारवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। समिति के अध्यक्ष रवानी ने कहा कि बोकारो जिले में बाल मजदूरी तथा बाल तस्करी बर्दास्त नही की जाएगी। इस प्रकार के बाल शोषण के मामले की जानकारी कोई भी जिला टास्क फोर्स को दे सकता है। उसपर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कृष्णा होटल से रेस्क्यू किए गए एक बाल श्रमिक 14 वर्ष से कम उम्र का है, जिन्हे पुनर्वासित किया जायेगा। जबकि, दूसरे का उम्र 17 वर्ष है, जिसका काउंसलिंग किया जा रहा है।
इस दौरान सीडब्ल्यूसी सदस्य प्रीति प्रसाद, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बसंत महतो, सहयोगिनी के फुलेंद्र रविदास, अनिल कुमार हेंब्रम शामिल थे।

जानकारी के अनुसार टास्क फोर्स द्वारा बरामद दोनों बाल मजदूरों को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। बाल कल्याण समिति विमुक्त किए गए बाल श्रमिकों को तत्काल आश्रय के लिए बाल गृह चास भेज दिया है। सहयोगिनी के जिला समन्वयक फुलेंद्र रविदास ने कहा कि संस्था द्वारा पूरे जिले में बाल मजदूरी, बाल यौन हिंसा तथा बाल विवाह को लेकर सघन रूप से कार्य किया जा रहा है तथा बच्चों के अधिकार को लेकर संस्था एक्शन मोड पर है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *