ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में आयोजित अनुमंडल बंदी को लेकर वार्ता किया गया। तेनुघाट प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सह वरीय प्रबंधक ने भाकपा -राजद जन अभियान द्वारा आगामी 18 मई को आयोजित बेरमो अनुमंडल बंद के मुद्दों का निराकरण हेतु बंद आयोजकों के साथ तेनुघाट गेस्ट हाउस में वार्ता किया।
जेबीवीएनएल के तेनुघाट प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सह वरीय प्रबंधक समीर कुमार ने 16 मई को भाकपा-राजद जन अभियान के द्वारा 18 मई को आयोजित बेरमो अनुमंडल बंद के मुद्दों का निराकरण हेतु बंद आयोजकों के साथ तेनुघाट गेस्ट हाउस में वार्ता किया।
वार्ता में बिजली निगम के कार्यपालक अभियंता समीर कुमार के अलावा जगदेव महतो सहायक अभियंता जैनामोड तथा गोपीचंद मुंडा सहायक अभियंता कथारा के अलावा भाकपा राजद जन अभियान की ओर से इफ्तिखार महमूद, पंचानन महतो, अरुण यादव, आफताब आलम, महेंद्र मुंडा, देवानंद प्रजापति, दिवाकर महतो, बोढन यादव, आदि।
शाहजहां, उमा चरण रजवार, बढन महतो, अजीत महतो, मौजी लाल महतो, अनवर रफी, मुकुंद साव, राजेश करमाली, चमन केवट, दसई रविदास, शकीला बानो, मणिलाल बास्के, ओम प्रकाश रविदास, बृजेश तुरी, खुर्शीद आलम, महेश केवट, अशरफ अंसारी आदि मौजूद थे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि एक सौ यूनिट मुफ्त बिजली जो बेरमो अनुमंडल के ग्रामीण क्षेत्र में अभी तक लागू नहीं है, को मई महीना से लागू कर दिया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तकनीकी कार्रवाई बिजली निगम के पदाधिकारी अपने स्तर से करेंगे।
कहा गया कि कसमार प्रखंड के सिंहपुर, बगीयारी, मंजूरा (मुस्लिम मोहल्ला), पेटरवार प्रखंड के पतकी, गोमियां प्रखंड के डाक साड़म, करमाटांड़, जौवाबेड़ा, मस्जिद मोहल्ला, बीडीओ रोड, मंदिर मोहल्ला, इस्लाम टोला, नौवाबांध इत्यादि गांवों का जर्जर तार खंभा बदलने का काम इसी माह से शुरू कर दिया जाएगा।
बिजली बिल में गड़बड़ी के लिए उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के कार्यालय का चक्कर लगाने के बजाय अब ऊर्जा मित्र के पास उपभोक्ता शिकायत करेंगे। ऊर्जा मित्र शिकायत का निराकरण संबंधित पदाधिकारी से करवाकर, उपभोक्ता को विधिवत जानकारी देंगे।
यह भी निर्णय हुआ कि बिल में गड़बड़ी की जो शिकायतें बिजली विभाग के कार्यालयों में लंबित हैं उसका एक सप्ताह के अंदर निराकरण कर दिया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं अथवा परिवारों के नाम से डबल बिजली बिल निर्गत हो रहा है उसका जांच कर सुधार करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
वार्ता के बाद जन अभियान के संयोजक इफ्तेखार महमूद ने पत्रकारों से बात करते हुए आगामी 18 मई को आयोजित बेरमो अनुमंडल बंद के कार्यक्रम को स्थगित करने का एलान किया। इसके साथ हीं उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि निर्णयों को लागू करने में यदि विलम्ब की जाती है अथवा उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करते रहना पड़ेगा तो हम आंदोलन पर उतरने में देर नहीं करेंगे।
![]()












Leave a Reply