Advertisement

कामता के पतराटोली आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच स्वेटर वितरण

मानक के अनुरूप नहीं है स्वेटर, ठंड से नहीं बच पाएंगे बच्चे-अयुब खान

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत के पतराटोली आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच 16 दिसंबर को स्वेटर का वितरण किया गया। शिविर में 28 बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, ग्राम प्रधान पचु गंझु, वार्ड सदस्य अफसाना बीवी, याकूब अली, आंगनबाड़ी सेविका पद्मावती देवी व सहायिका आशा देवी, सहिया नसीबून बीवी ने संयुक्त रूप से बच्चों के बीच स्वेटर वितरित किया।

मौके पर पंसस अयुब खान ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को बुनियादी शिक्षा दी जाती है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केद्रों की सेविकाओं के माध्यम से गर्भवती व धात्री महिलाओं को पूरक पोषाहार और खानपान की जानकारी डोर-टू-डोर जाकर दी जाती है।

पंसस खान ने कहा कि स्वेटर की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं है। बच्चे ठंड में इस स्वेटर से बच नहीं पाएंगे। यह काफी कमजोर है। मौके पर पोषक क्षेत्र के रहिवासियों ने आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन नियमित रूप से होने की बात बतायी।

स्वेटर वितरण के अवसर पर ईरफान खान, मुन्ना खान, सहिया नसीबून बीवी, हुस्न आरा बीबी, रौशन बीबी, जलसा बीवी, गुलाबी देवी, फुलो देवी, झानो देवी, सबीना बीवी, अंजूम बीवी, रजनी देवी, अनिता देवी, रेखा देवी, प्रमीला देवी समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *