Advertisement

पुरानी रंजिश में युवक हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

प्रहरी संवाददाता/बड़बिल (ओडिशा)। क्योंझर जिला के हद में बड़बिल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 भुइया साही में बीते 7-8 सितंबर की अर्ध रात्रि एक युवक की हत्या कर दी गयी। मृतक स्थानीय रहिवासी महेंद्र महाकुड़ बताया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद बड़बिल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

भुइया साही रहिवासियों के अनुसार बड़बिल दामु हाटिंग के भुइया साही में रात्रि में किसी के जोर जोर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। दूसरे दिन सुबह स्थानीय एक महिला के घर में खून से लतपथ युवक का शव देखा गया। शव मिलने पर पूरे अंचल में हड़कंप मच गया।जिसके बाद स्थानीय रहिवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। बड़बिल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रहिवासियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक स्थानीय रहिवासी चिंतामणि महाकुड़ की दूसरी संतान महेंद्र महाकुड़ है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अबतक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *