Advertisement

महामारी फैलने की आशंका से डरे सहमें हैं बक्खो टोला के रहिवासी-सुरेंद्र

फूस के घर बनाकर रहने को विवश हैं सौ भूमिहीन बक्खो परिवार

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। जलजमाव के सरांध से महामारी फैलने की आशंका से डरे- सहमें हैं समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के बक्खो टोला के सौ परिवार।

जानकारी के अनुसार ताजपुर थाना चौक के पश्चिम ताजपुर- पूसा सड़क किनारे फूस का घर बनाकर करीब एक सौ से अधिक बक्खो परिवार गुजर- बसर करते हैं। वे पूरी तरह भूमिहीन एवं आवासविहीन हैं। अधिकांश रहिवासी फेरीवाले हैं।

बताया जाता है कि ताजपुर के बक्खो टोला में महीनों से जल जमाव है। अब गंगाजल सड़ने लगा है। सरांध से यहां भयंकर बदबू निकल रहा है। यहाँ के रहिवासी हैजा, महामारी फैलने की आशंका से डरे- सहमे हैं।

जल जमाव का मुआयना करने पहुंचे भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, मो. एजाज, आसिफ होदा ने स्थिति को काफी दयनीय बताया। इस संबंध में प्रखंड सचिव सुरेंद्र ने कहा कि महामारी फैलने की आशंका से डरे सहमे हैं बक्खो टोला के रहिवासी। कहा कि नगर प्रशासन जल्द जल निकासी की व्यवस्था करे अन्यथा भाकपा माले आंदोलन करेगी।

बक्खो मुखिया ने कहा कि जल्द जल निकासी की व्यवस्था समेत हमारे समाज को भूमि, पर्चा, आवास उपलब्ध कराकर स्थायी रूप से बसाने का करे नगर परिषद अन्यथा बक्खो समाज माले के साथ मिलकर सड़क जाम आंदोलन चलाएगा।

विदित हो कि वर्षा जल जमाव से ताजपुर के वार्ड क्रमांक-11, 21, पश्चिम मुहल्ला आदि की दर्जनों घर में भीषण जल जमाव है। दूसरी ओर योगिया मठ, दरगाह, मोतीपुर वार्ड- 26, फल मंडी, कर्बला पोखर, आलू मंडी, बहेलिया टोला, रेफरल अस्पताल रोड, बाल विकास परियोजना कार्यालय, प्रखंड एवं अंचल मुख्यालय रोड जर्जर एवं जलमग्न होने के कारण आवाजाही बाधित है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *