Advertisement

श्रीकांत शास्त्री के आवास पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के ब्लॉक कॉलोनी रहिवासी श्रीकांत शास्त्री के आवास पर 22 नवंबर को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यहां भव्य आरती एवं भंडारा का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालूगण शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार श्रीकांत शास्त्री के आवास पर सुंदरकांड पाठ के अवसर पर गीत मंडली द्वारा एक से एक भजन की प्रस्तुति किया गया। मौके पर समाजसेवी अनिल गुप्ता, रमेश स्वर्णकार, उदय गुप्ता, महारुद्र सिंह, पंकज पांडेय, कृष्ण कुमार चांडक, घनश्याम प्रसाद, विजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता, पंकज शर्मा, कृष्ण कुमार, दयानंद वर्णवाल, रवि छाबड़ा सहित दर्जनों गणमान्य जनों ने सुंदरकांड पाठ मे शामिल होकर माहौल को भक्तिमय बनाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *