Advertisement

विज्ञान प्रदर्शनी में दिखा छात्रों का जुनून

180 स्कूलों के 1000 छात्रों ने लिया हिस्सा

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। मनपा के पी वार्ड में तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कुल 180 से अधिक स्कूलों के करीब 1000 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। पी वार्ड के शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल’ में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी 2023-24 में विभिन्न आयु समूहों के लिए विभिन्न परियोजनाओं का मुख्य विषय “समाज के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी” के साथ प्रदर्शित करना था। प्रदर्शनी में छात्रों ने अपनी कल्पना, कड़ी मेहनत और ज्ञान का उपयोग किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पी वार्ड के विज्ञान प्रदर्शनी 2023-24 ‘के आयोजन शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल’ (Sharda Gyanpeeth International school) में सम्पन्न हुआ। मौजूदा समय में आधुनिक और वैज्ञानिक युग में स्कूल के छात्रों में विज्ञान के प्रति नागव और काफी झुकाव देखने को मिला। इसे और आगे बढ़ने के उद्देश्य से मनपा द्वारा जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

मलाड (पूर्व) और पश्चिमी क्षेत्र के माध्यमिक और जूनियर कॉलेजों के छात्रों और शिक्षकों के लिए सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चला। इस प्रदर्शनी के बाद शिक्षा निरीक्षकों, पी वार्ड स्कूल, मुंबई, मुख्य संयोजक और समिति के सदस्यों के मार्गदर्शन में छात्रों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, रचनात्मकता और जुनून देखने को मिला। कार्यक्रम का मूल्यांकन विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के अनुभवी शिक्षकों और प्रोफेसरों द्वारा किया गया।

Tegs: # Students-passion-shown-in-science-exhibition

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *