Advertisement

अमावस्या पूजा पर काली मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। अमावस्या पूजा के अवसर पर बोकारो जिला के हद में काली मंदिर कल्याणी में 14 सितंबर को हर साल की भांति विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गई।

इस अवसर पर मंदिर के पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की पूजा अर्चना की गई। बताया जाता है कि काली पूजा को लेकर मंदिर में आने वाले श्रद्धालु उत्साहित थे। सुबह से ही भक्त मंदिर पहुंच रहे थे। भक्त बढ़-चढ़ कर पूजा में शामिल हुए। पूजा के दौरान पुष्पांजलि दी गई।

कमेटी के मनोज मजूमदार व साधन दास ने बताया कि प्रत्येक माह के दूसरे या अंतिम सप्ताह में अमावस्या पूजा आयोजित की जाती है। पूजा के बाद भक्तों के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूजा कार्यक्रम में पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल, एसडीओसीएम के पीओ शैलेश प्रसाद व रंजीत कुमार, एसओ (पी) प्रतुल कुमार, एएफएम राजीव आदि।

कुमार, एसओ (ईएंडएम) जयशंकर प्रसाद, एसके झा, आरके गुप्ता, यूके पासवान सहित यूनियन नेता लखन लाल महतो, गिरिजा शंकर पांडेय, हरेंद्र सिंह, जितेंद्र दुबे, भीम महतो, विनय सिंह, कुलदीप, शिवनंदन चौहान, जवाहरलाल यादव, गणेश मल्लाह, भुनेश्वर यादव, राजेश पासवान, जितेंद्र राय उर्फ पप्पू बाबू, मोहम्मद कलीमुद्दीन, झब्बू तिवारी, वीरेंद्र गुप्ता, छेदी नोनिया, पवन सिंह, कैलाश ठाकुर, राजेश्वर सिंह, मुरारी सिंह, मदन सिंह, रवि शंकर ठाकुर, चंदन तिवारथा, प्रकाश कुमार आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *