Advertisement

गांधीनगर अस्‍पताल में चला नेत्र रोग संबंधित विशेष जांच अभियान

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची में स्थित सीसीएल के केंद्रीय अस्‍पताल गांधीनगर के नेत्र विभाग द्वारा पिछले दो महिनों में नेत्र रोग जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान में रेटिनल विकार (नेत्र रोग) संबंधी 300 से अधिक रोगियों का सफलतापूर्वक जांच किया गया।

सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस रांची के जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नेत्र जांच अभियान में कुछ मरीजों को फंडस फ्लोरेसिन एंजियोग्राफी करायी गयी। इसके बाद उन मरीजों की उचित सलाह दी गयी।

विशेषज्ञों की टीम ने मरीजों को एफएफए डायबिटिक रेटिनोपैथी, उम्र से संबंधित धब्बेदार अध: पतन, रेटिनल वेनस ऑक्लूजन आदि कई दृष्टि संबंधी विकारों के प्रबंधन संबंधी चिकित्‍सीय परामर्श दिये गये। इसी क्रम में रेटिनल कैमरा की मदद से विशेषज्ञ चिकित्‍सकों द्वारा शिशुओं की भी स्क्रीनिंग की गई।

जनसंपर्क विभाग के अनुसार सीसीएल द्वारा निदेशक कार्मिक हर्ष नाथ मिश्र के कुशल मार्गदर्शन में समय-समय पर विभिन्‍न शिविरों का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में डॉ उत्‍पला चक्रवर्ती एवं उनकी टीम की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *