Advertisement

उप विकास आयुक्त के पत्रांक के आलोक में विशेष ग्रामसभा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिप बोकारो के पत्रांक 620 के आलोक में 19 दिसंबर को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने किया।

सबकी योजना, सबका अभियान 23 अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत में वित्तीय वर्ष 2024-25 के वार्षिक योजनाओं के निर्माण के साथ ही स्थाई विकास योजनाओं के 9 लक्ष्यों में से एक लक्ष्य का चयन विशेष ग्राम सभा बुलाकर किया जाना था। साथ ही एलएसडीजी विषय के अनुसार पंचायत में सहज कार्यकर्ता दल का गठन भी किया गया।

बताते हैं ग्राम सभा समाप्ति उपरांत मनरेगा के तहत दो विरसा सिंचाई कूप निर्माण के तहत दो ग्रामीणों मथुर गोप (वार्ड एक) तथा भुनेश्वर महली (वार्ड 5) की भूमि पर योजना का जियोटैग किया गया।

मौके पर मुखिया धर्मेंद्र कपरदार सहित रोजगार सेवक वीरेंद्र कुमार महतो, बीएफटी बैजनाथ रविदास, वार्ड सदस्य ललित रजवार, विवेक मिश्रा, क्रांति देवी, रीना देवी, अजीत रविदास, आलेनवी अंसारी, मनोज रविदास, संतोष रजवार सहित दर्जनों महिला लाभुक उपस्थित थीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *