Advertisement

समाजसेवी सोनाराम पूर्ति का डायबिटीज के कारण निधन

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा क्षेत्र के चर्चित समाजसेवी सोनाराम पूर्ति का आकस्मिक निधन डायबिटीज बीमारी के कारण हो गई।

दिवंगत पूर्ति के पारिवारिक सदस्यों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वे बिगत कई महीनो से डायबिटीज से परेशान थे। डायबिटीज के कारण अक्सर उन्हें डायलिसिस भी कराना पड़ता था।अच्छे उपचार के बावजूद भी वे अपने आप को नहीं बचा सके।

उनके निधन से गुवा क्षेत्र के रहिवासियों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। ज्ञात हो कि स्व. सोनाराम पूर्ति अपने पीछे परिवार में दो बच्चों को छोड़ गए हैं जो डीएवी गुवा में अध्यनरत है।

झामुमो के वरीय प्रतिनिधि वृन्दा गोप ने संवेदना वक्त करते हुए कहा कि समाजसेवी सोनाराम पूर्ति एक अच्छे कर्तव्यनिष्ठ व रहिवासियों के सदैव मददगार थे। पश्चिम पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी के रुप में दिवंगत पूर्ति ने अच्छी वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर चुनाव में रहे थे।

यह इस बात का संकेत है कि उनकी लोकप्रियता भी गुवा के रहिवासियों के बीच यादगार छवि के रूप में सदैव बनी रहेगी। गुवा के पूर्व मुखिया ललिता पूर्ति एवं कक्षा सप्तम में अध्ययनरत उनकी बड़ी पुत्री सोमिया पूर्ति ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *