Advertisement

सिवान के डीईओ को निगरानी ने किया गिरफ्तार

डीईओ के सिवान-पटना आवास से नगदी लाखों रुपए बरामद

प्रहरी संवाददाता/सिवान (बिहार)। सिवान के जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार के कार्यालय सहित उनके पटना स्थित आवास पर निगरानी विभाग की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में 8 दिसंबर को एक साथ छापेमारी की। छापेमारी में जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय एवं अलमीरा से 14 लाख रुपए नगदी बरामद किया गया है।

इस संबंध में निगरानी विभाग के डीएसपी अभय कुमार ने बताया कि 8 दिसंबर को लगभग 9 बजे सुबह निगरानी विभाग की 6 सदस्यीय टीम ने सिवान के जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार के महादेवा स्थित आवास एवं कार्यालय पर एकसाथ छापेमारी की, जिसमें 14 लाख रुपए नगद बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में हीं आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से संबंधित एक प्राथमिकी निगरानी थाने में कांड क्रमांक 36/23 के तहत आरोपी मिथिलेश कुमार के विरुद्ध दर्ज है। जिसमें वारंट निर्गत होने के पश्चात टीम ने उनके विरुद्ध उक्त कार्रवाई की। उन्होंने बताया ज निगरानी विभाग की पूरी कार्रवाई जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार की मौजूदगी में की गई। समाचार प्रेषण तक उनके विरुद्ध निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी है।

बताया जाता है कि इस दौरान सिवान के जिला शिक्षा पदाधिकारी के बिहार की राजधानी पटना स्थित उनके आवास पर निगरानी विभाग की 10 सदस्यीय टीम कार्रवाई में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *