Advertisement

झारखंड सेवा रत्न से सम्मानित किए गये सिकन्दर अली

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। झारखंड खासकर बिष्णुगढ़ क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों के हितार्थ बेहतर कार्य करने वाले गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड के बेको निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली को मुम्बई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद दामोदर दास मोदी के हाथो बीते दिनों झारखंड सेवा रत्न सम्मान दिया गया। उसे अमूल्य योगदान हेतु पिछले वर्ष 2021 को भी मुम्बई में झारखंड सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

ज्ञात हो कि, सिकंदर अली सामाजिक कार्य के क्षेत्र में कई अवार्ड हासिल कर चुके हैं। अली को यह सम्मान बीते 18 नवम्बर को मुम्बई के दादर स्थित शिवाजी नाट्य मंदिर में झारखण्ड वासी परिवर्तन संघ द्वारा आयोजित 22वां झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर समानित किया गया।

ज्ञात हो कि सिकन्दर अली एक जमीनी सामाजिक व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने सामाजिक सेवा को अपना प्राथमिक उद्देश्य बनाया हैं। इन्होंने प्रवासी मजदूरो के हित, पर्यावरण, शिक्षा आदि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हैं। साथ ही लगातार आम रहिवासियों के बीच सेवा करते रहे हैं। अली को अवार्ड मिलने पर क्षेत्र के रहिवासियों में हर्ष का माहौल है।

इस संबंध में अली ने बताया कि मुम्बई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद दामोदर दास मोदी जैसे महान हस्तियों के हाथो से मिले इस सम्मान से मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। यह सम्मान मैं अपने माता पिता एवं अपने शुभचिंतको को समर्पित कर रहा हूँ। मैं समाजिक जीवन में अनवरत अपना योगदान जारी रखूंगा।

इस मौके पर मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार, इन्कम टैक्स ऑफिसर मनुलाल बैठा, फिल्म इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध लेखक दिलीप शुक्ला, विधायक अमित यादव, अमरजीत मिश्रा, पंकज सोनी, डाॅ नेहा सिन्हा, मनोज सिंह, दिनेश प्रसाद, जिप सदस्या कुमकुम देवी आदि गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *