Advertisement

सोनपुर रेल मंडल का माल लदान आय में उल्लेखनीय वृद्धि

एचयूआरएल बरौनी से फर्टिलाइजर की 350 रैक की लोडिंग

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में स्थित सोनपुर रेल मंडल द्वारा अपने क्षेत्रांतर्गत व्यापारियों एवं उद्योग प्रबंधन के साथ निरन्तर व सार्थक संवाद के परिणामस्वरूप माल लदान आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

इसी क्रम में चालू वित्तिय वर्ष-2023-24 में अब तक एचयूआरएल (हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड) बरौनी से फर्टिलाइजर लदान और फर्टिलाइजर लदान आय में उच्च वृद्धि दर्ज की गई है।

इस संबंध में 12 सितंबर को सोनपुर रेल मंडल के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) रंजीत कुमार ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में बीते 11 सितंबर तक एचयूआरएल बरौनी से फर्टिलाइजर की 350 रैक लोडिंग कर बिहार के विभिन्न हिस्सों एवं झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भेजा गया। इससे रेलवे को 37 करोड़ 64 लाख के राजस्व की प्राप्ति हुई है।

विदित हो कि बीते वर्ष 29 जुलाई 2022 को गति शक्ति योजना के तहत एचयूआरएल बरौनी एवं रेलवे के बीच एग्रीमेंट साइन हुआ हुआ था। बताया कि इसके बाद 16 नवंबर से रैक लोडिंग का कार्य प्रारंभ किया गया। यहां से अबतक 350 रैक लोडिंग संभव हो पाया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *