Advertisement

झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष को संगठन विरोधी आचरण को ले शो-कॉज

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने झामुमो जिला बोकारोध्यक्ष हीरालाल मांझी को संगठन विरोधी आचरण को लेकर 11 नवंबर को शो-कॉज किया है। पार्टी महासचिव द्वारा जिलाध्यक्ष को पत्र लिखकर 7 दिन के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया है।

पत्र में कहा गया है कि पार्टी एवं गठबंधन के खिलाफ कार्य करने का सोशल मीडिया से जानकारी मिली है। सात दिन के अंदर जवाब नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही गई है। महासचिव पांडेय ने पत्र में कहा है कि इंडिया गठबंधन का दायित्व जिलाध्यक्ष को निभाने की जरूरत थी, लेकिन ऐसा जिलाध्यक्ष के रवैया से तथा पार्टी के हित में काम नहीं करने का कारण पूछा गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *