Advertisement

कलश यात्रा के साथ तेनुघाट में शारदीय नवरात्र पुजा शुरू

ढोल बाजे के साथ सेकड़ों भक्तगण हुए शामिल

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। शारदीय नवरात्र को लेकर बोकारो जिला के हद में तेनुघाट एफ टाईप दुर्गा पूजा समिति की ओर से 15 अक्टूबर को ढोल-नगाड़े व गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

जानकारी के अनुसार कलश यात्रा सार्वजनिक दुर्गा मंडप प्रांगण से ई टाईप कॉलोनी होते हुए दामोदर नदी कैनाल पहुंची। जहां आचार्य बालदेव मिश्रा, पंडित शशी शंकर और पंडित सीताराम पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराते हुए कलश में जल भरवाया। इसके बाद श्रद्धालुगण कलश लेकर नगर भ्रमण करते हुए दुर्गा मंडप पहुंचे।

यहां आचार्य बालदेव मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित करवाया गया। कलश यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु केसरिया झंडे के साथ चल रहे थे। इसके साथ ही माता की पूजा प्रारंभ हो गई।

इस अवसर पर मुख्य पुजारी ने कहा कि आज शारदीय नवरात्र का प्रथम दिवस है। इसको लेकर सार्वजनिक दुर्गा मंडप से जल यात्रा निकाली गई, जहां दामोदर नदी के कैनाल से मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरकर लाया गया और कलश स्थापित की गयी। वहीं उन्होंने बताया कि आज प्रथम शैलपुत्री माता का पुजन होगी, जो नौ दिनों तक लगातार माँ की अराधना पुजा की जाएगी।

साथ ही बताया कि लगभग पचास वर्षों या उससे भी अधिक समय से यहां पूजा होती रही है। यहां की पूजा में अत्यधिक शक्ति है जो भी मन्नत मांगते है वह पूरी होती है। कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा मन्नत पूरी होने पर अपनी ओर से कुछ न कुछ चढ़ावा चढ़ाया जाता है, जो साफ तौर पर शक्ति की महत्ता को बताता है।

ज्ञात हो कि, इस अवसर पर तेनुघाट बड़ा चौक, मार्केट, तेनुघाट 2 नंबर के दुर्गा पूजा समिति के भक्त कलश यात्रा निकाली। मौके पर आनंद श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, देवनन्दन प्रसाद, शालीग्राम प्रसाद, बम्बी सिन्हा, राजा बाबू, गोपाली सिन्हा, प्रशांत पाल, मुन्ना कुमार, छोटु कुमार, महावीर कुमार, अंशु कुमार, आदि।

दीपक ठाकुर, कुंदन झा, सुजय आनंद, विजय अम्बष्ठ, संजय शर्मा, अरविन्द कुमार, अनु कुमार, मुकेश कुमार, महादेव राम, अशोक पाठक, बबलू झा, रणधीर सिंह, पंकज पाठक सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *