Advertisement

रिहायशी क्षेत्र में 12 फीट लंबा अजगर मिलने से सनसनी

पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओड़िशा)। क्योंझर जिले के हद में जोड़ा प्रखंड के रिहायशी क्षेत्र में 14 अक्टूबर को 12 फिट लंबा अजगर मिलने से सनसनी फैल गया। रहिवासियों की मदद से अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

जानकारी के अनुसार जोड़ा प्रखंड वन विभाग चंपुआ रेंज और जोड़ा अनुभाग के जाजंग पंचायत जमुनापाशी गांव में एक व्यक्ति की छड़ी के पीछे से 12 फीट लंबा अजगर बरामद किया गया। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गया। सूचना के बाद जोड़ा वनपाल त्रिनाथ जेना, जोड़ा अनुभाग दस्ता गोपाल नायक, सानिया मुंडा, वन रक्षक नीलम महंथ, सूरज कुमार दास मेजर की मौजूदगी में उक्त विशाल अजगर को बचाया गया।

बाद में अजगर को पास के थानाबेड़ा के खेसरा जंगल में छोड़ दिया गया। ज्ञात हो कि, इतने विशालकाय अजगर को देखकर कर स्थानीय रहिवासियों में काफी भय का माहौल था। वन विभाग द्वारा अजगर को बचाकर जंगल में पुनः छोड़ने के बाद रहिवासियों ने चैन की सांस ली।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *