Advertisement

भीम आर्मी का गांव चलो आभियान का दूसरा चरण प्रारंभ

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भीम आर्मी भारत एकता मिशन बोकारो जिला कमिटी की ओर से बेरमो प्रखंड के बैदकारो पूर्वी पंचायत में 11 सितंबर को गाँव चलो अभियान के दुसरा चरण का शुरुआत किया गया।

ज्ञात हो कि बीते 25 जून को झारखंड प्रदेश कमिटी के निर्णय के अनुसार राज्य के सभी जिलो मे यह कार्यक्रम एक साथ शुरू किया गया था। बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि सभी जिला अध्यक्ष अपने

प्रखंडो में गाँव चलो अभियान जोरदार तरीके से चलाएंगे। जानकारी के अनुसार दूसरे चरण का शुभारंभ बेरमो प्रखंड कमिटी का विस्तार करते हुए किया गया। जिसमें प्रखंड उपाध्यक्ष जितेन्दर राम एवं सचिव पद पर टींकू पासवान का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। जिलाध्यक्ष गोवर्धन रविदास ने सभी चुने पदाधिकारीयों को बधाई देते हुए संगठन एवं बहुजन महापुरूषों के विचारों को घर घर पहुंचाने की अपील की।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष मेघू दिगार एंव ललन राम ने कहा कि भीम आर्मी संगठन ही है जो दबे कुचले की आवाज़ बनकर जनसमस्या से जूझ कर जरूरतमंदो के न्याय के लिए लड़कर हक अधिकार दिलाती है। उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी प्रखंडो मे जाकर रहिवासियों की समस्या को इक्कठा कर जोरदार आंदोलन डीसी कार्यालय में किया जाएगा।

गाँव चलो अभियान मे जिलाध्यक्ष गोवर्धन रविदास, उपाध्यक्ष ललन राम, उपाध्यक्ष मेघू दिगार, जिला सदस्य किशोरी शर्मा, बेरमो प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, फुसरो नगर कमिटी अध्यक्ष नकुल रविदास, मीडिया प्रभारी नितीश कुमार, राजु राम, अनिल प्रसाद, संतोष कुमार, राजेश विश्वकर्मा, सरेश नायक, मुकेश रजक आदी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज शर्मा एंव संचालन ललन राम ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *