Advertisement

रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रा सरेआम छेड़खानी

छेड़खानी मामले में मुख्यमंत्री द्वारा सख्त कार्रवाई निर्देश

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची भी अब बेटियों के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है। इस क्रम में बीते दिनों रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर स्कूली छात्रा से दिनदहाड़े स्कूटी सवार युवक द्वारा छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ हुई छेड़खानी मामले को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने रांची पुलिस को सख्त निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द छेड़खानी करने वालों पर कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस जांच में जुटी गई और हर पहलू की जांच की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

ज्ञात हो कि, कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ सीसीटीवी में कैद छेड़खानी का वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री ने सख्ती से कार्रवाई कर जल्द सूचित करने का आदेश रांची पुलिस को दिया। पुलिस ने स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाले अपराधी फिरोज अली को 15 दिसंबर को लोअर बाजार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सूत्रो की माने तो फिरोज़ ने खुद आत्मसमर्पण किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *