Advertisement

सिरय में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में पंचायत में 14 नवंबर को आपकी योजना, आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन कर आमजनों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया।

इस अवस पर प्रखंड प्रमुख जेबुन निशा, बीडीओ संजय कुमार कोंगारी, सीओ रामबालक कुमार, मध्य जिला परिषद सदस्य शेख तैयब, पूर्वी जिला परिषद सदस्य यशोदा देवी, मुखिया हेमंत देवी, पंचायत समिति सदस्य अंजली देवी, आदि।

उप मुखिया द्वारिका प्रजापती, वार्ड सदस्य विनय कुमार, उप प्रमुख सरयू साव, बीस सूत्री अध्यक्ष गिरजा साव, खाद आपूर्ति अधिकारी आलोक कुमार, बीपीओ बेलाल अंसारी, कार्यक्रम पदाधिकारी राजमोहन वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शिविर में बीडीओ कोंगारी ने झारखंड सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से आम अवाम को अवगत कराया। साथ ही सीओ कुमार ने कहा कि वर्षो से हक अधिकार से वंचित रहिवासियों को अपना हक मिल रहा है। सरकार सभी को सम्मान देने का‌ काम कर रही है।

मुखिया हेमंती देवी ने कहा कि लोगों को सीधा योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मध्य जिला परिषद सदस्य शेख तैयब ने भी कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं के आवेदन समर्पित किये। यहां परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

शिविर में सभी प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में कुल 515 आवेदन आए, जिसमें 108 ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। 407 मामले लंबित रहे। मौके पर सभी वार्ड सदस्य समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला- पुरुष रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *