रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 11 दिसंबर को कसमार प्रखंड के हद में मधुकरपुर पंचायत सचिवालय में शिविर लगाकर विभिन्न मामलों का निष्पादन किया गया।
आयोजित शिविर में बिरसा कूप योजना का 20 आवेदन को स्वीकृति दी गयी। इस अवसर पर 15 महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया गया।
शिविर में सबसे अधिक भीड़ अबूआ आवास योजना में देखा गया। वहीं महिला बाल परियोजना में आवेदन सुकन्या जॉब कार्ड के कुल 20 प्रमाण पत्र मिला। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लड शुगर जांच कर दवा दी गई। आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण को बचाने हेतु वन विभाग द्वारा पांच सौ पौधा का मुफ्त वितरण किया गया। वनपाल ने सभी को एक वृक्ष लगाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में समय समय पर सीओ कसमार द्वारा शिविर में आए रहिवासियों को सही जानकारी देते हुए बढ़ चढ़कर लाभ लेने को कहा गया। शिविर में राजस्व विभाग, आपूर्ति विभाग, बाल विकास परियोजना, मनरेगा विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग में अधिक भीड़ देखा गया।
शिविर मेँ गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो, प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी, जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, पूर्व जिप सदस्य विमल जयसवाल, नोडल पदाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, उप प्रमुख संजू देवी, स्थानीय मुखिया राजेंद्र महतो, पंचायत समिति सदस्य इंद्रजीत पांडेय ने संयुक्त रूप से धोती साड़ी का वितरण किया।
वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक डॉक्टर महतो ने कहा कि सरकार की यह सोंच सराहनीय है। इस सोच को पुरा करने के लिए अधिकारी और कर्मचारियों को ईमानदारी पूर्वक काम करना पड़ेगा। तभी कार्यक्रम सफल हो सकता है।
प्रमुख ने कहा कि आपकी सरकार आपकी योजना में सभी को सही रूप से लाभ मिल रहा है। पंचायत के रहिवासी अपने अधिकार को लेकर अधिकारी और कर्मचारियों के पास पहुंच रहे हैं। नोडल पदाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा ने कहा कि यह सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सही रूप से रहिवासियों को लाभ मिल रहा है। आवेदन का निष्पादन तुरंत किया जा रहा है।
मौके पर बीपी गुप्ता, सहकारिता पदाधिकारी जितेंद्र भगत, उप मुखिया उषा देवी, कल्याण पदाधिकारी राज किशोर मिश्रा, रोजगार सेवक राजू चौधरी, अनिल कुमार, अभियंता संजीव बेदीया, राजीव सोरेन, सदस्य धर्मनाथ महतो, राहुल स्वर्णकार, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश प्रसाद महतो, शिशुपाल महतो, अरुण कुमार, गंगाधर बैठा, सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार महतो, सामाजिक कार्यकर्ता कपिल रजक, दीपक झा, सुभाष नायक आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply