Advertisement

सहोदया कॉम्प्लेक्स ने डीएवी ढोरी के प्राचार्य को किया सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सहोदया कॉम्प्लेक्स बोकारो द्वारा जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी के प्राचार्य सत्येंद्र कुमार को सम्मानित किया गया। प्राचार्य को सम्मान मिलने से विद्यालय के तमाम शिक्षकों में हर्ष देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बीते 20 दिसम्बर को हॉली क्रास पब्लिक स्कूल बोकारो के स्वर्ण जयन्ती समारोह में सहोद‌या बोर्ड ने शिक्षा के क्षेत्र में डीएवी ढोरी के प्राचार्य द्वारा उत्कृष्ट योगदान तथा बेहतर प्रशासनिक क्षमता हेतु उन्हें सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बोकारो जिले के 48 प्राचार्य उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से डीपीएस बोकारो के प्राचार्य ए. एस. गंगवार, चिन्मया के प्राचार्य सूरज शर्मा, गुरु गोविन्द सिंह पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सोमेन चक्रबर्ती, डीएवी सेक्टर छह के प्राचार्य बी. एम. लाल दास तथा अन्य वि‌द्यालयों के प्राचार्य गण उपस्थित थे।

इस अवसर पर होली क्रास बोकारो की प्राचार्य कमला पाल ने कुमार को गणित का मर्मज्ञ, मधुरभाषी तथा शांत चित्त व्यक्तित्व का स्वामी बताया। इनकी प्रशासनिक दक्षता तथा सामाजिक स्तर पर मिलनसार प्रवृति की सराहना करते हुए प्राचार्या ने शुभकामनाएँ दी।

वहीं 21 दिसंबर को प्राचार्य कुमार के वि‌द्यालय लौटने पर विद्यालय के सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं, शिक्षकेत्तर कर्मियों, अभिभावको तथा सीसीएल एवं डीएवी प्रबन्धन ने भी शुभकामनाएँ दी। ज्ञात हो कि, किसी भी संस्था के मुखिया को बेहतर कार्य प्रणाली के लिए जब सम्मानित किया जाता है तो उक्त विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बन जाता है।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर स्थित दयानंद सभागार में पुष्प गुच्छ प्रदान करते हुए सभी कर्मचारियों द्वारा प्राचार्य को शुभकामना देते हुए हर्ष व्यक्त किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *