विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। सेना की वर्दी पहने एक व्यक्ति सरे राह रहिवासियों पर रौब झाड़ रहा था। रहिवासियों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां थाना क्षेत्र के कोठीटांड़, भगतअहरा सहित कई मोहल्ले में 12 नवंबर की सुबह रहिवासियों ने सेना की वर्दी पहने एक व्यक्ति को घूमते देखा। रहिवासियों द्वारा पूछताछ करने पर उसका हाव भाव संदिग्ध लगा।
वह अकड़ दिखाते हुए पूछनेवालो पर हीं रौब झाड़ने लगा। उसे किसी तरह समझाकर गोमियां थाना ले जाया गया। जहां पुलिस ने भी उससे कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर वह इधर-उधर की बातें करता रहा।

पुलिस के द्वारा पूछताछ करने के क्रम में जब उससे वर्दी खोलवाया गया तो वर्दी के अंदर उसने लुंगी और गंजी पहना था। पुलिस ने वर्दी को जब्त करते हुए उसे सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया।
इस संबंध में गोमियां पुलिस का कहना है कि पता नही कहां से उसे वर्दी मिल गया था। वैसे भी उस व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रहा था। वर्दी को जब्त करते हुए उसे सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
![]()












Leave a Reply