एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। रांची नगर निगम के इंफोर्समेंट टीम पर हुई कार्रवाई के आलोक में 10 सितंबर को करमटोली स्थित प्रेस क्लब रांची में आरएमसी सिटीजन फोरम के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला का नागरिक अभिनंदन किया गया। यहां फोरम सदस्यों ने अपने अध्यक्ष को सम्मानित किया।
इस अवसर पर आरएमसी फोरम के संयोजक रेणुका तिवारी ने बताया की सिटीजन फोरम अध्यक्ष दीपेश निराला ने बीते 10 फरवरी से लेकर अब तक जन सूचना अधिकार और उपलब्ध कानूनी उपायों से रांची नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत जो इंफोर्समेंट टीम की रंगदारी और उनके द्वारा आम नागरिकों से अवैध वसूली की लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी, उसके विरुद्ध आवाज उठाया।
उन्होंने बताया कि इस मामले में निराला लगातार पत्राचार करते रह गए। मामले को नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव तक पहुंचाया। इसका लगातार प्रशासन, प्रेस-मीडिया में खुलासा किया जाता रहा, जिससे झारखंड उच्च न्यायालय ने मामले पर स्वतः संज्ञान लिया। इस वजह से आज इंफोर्समेंट टीम के 30 अफसरों को सेवा मुक्त किया गया और पुलिस के समान हू-ब-हू खाकी वर्दी पहनने के आदेश को बदलते हुए अब उन्हें नीला वर्दी पहनने का आदेश निर्गत किया गया है।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में रेणुका तिवारी, अनिल मोदी, सत्येंद्र सिंह, हर्षा, सोनू, रंजीता तिवारी सहित आरएमसी सिटीजन फोरम के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply