Advertisement

सेवानिवृत शिक्षक सह समाजसेवी बेबीराम नायक का निधन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी निवासी सेवानिवृत शिक्षक सह समाजसेवी बेबीराम नायक का निधन बीते 13 मई की रात उनके घर पर हीं हो गई। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

समाजसेवी नायक के परिजनों के अनुसार स्व. नायक सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाते थे। वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्रों सहित भरा पुरा परिवार छोड़ गए हैं।

दिवंगत नायक के निधन की सूचना पाकर 14 मई को इनके आवास पहुंचकर स्थानीय मुखिया अकलेश्वर ठाकुर, पंसस इंद्रजीत मंडल, कांग्रेस के अशोक मंडल, भाजपा के राजकुमार ठाकुर, मनोहर नायक, लट्टू राम केवट, बाल गोविंद ठाकुर, पूर्व सदर मनिरुद्दीन अंसारी, राजेश मंडल, विनोद नायक, लालदेव नायक, सुरेश प्रसाद शर्मा, आदि।

रेवत लाल हजाम, राम प्रसाद नायक, यीशु पंसारी, उत्तम मंडल, मनोज मंडल, माले नेता पंचानन मंडल, पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद नायक, ठाकुर दास नायक सहित कई रहिवासियों ने शोक जताते हुए उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *