Advertisement

झारखंड में चार हजार चिकित्सक अवैध तरीके से कर रहे प्रैक्टिस-रजिस्ट्रार

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड में अवैध तरीके से चार हजार डॉक्टर प्रैक्टिस कर रहे हैं। विभाग द्वारा वैसे चार हजार डॉक्टरों को जल्द ही नोटिस भेजा जायेगा।

झारखंड में लगभग 4 हजार डॉक्टर अवैध तरीके से प्रैक्टिस कर रहे हैं। इन डॉक्टरों ने अपना निबंधन झारखंड के बजाए दूसरे राज्यों में करा रखा है। इसे लेकर झारखंड राज्य मेडिकल बोर्ड ऐसे डॉक्टरों को जल्द नोटिस जारी करेगा।

झारखंड राज्य मेडिकल बोर्ड के रजिस्ट्रार डॉ बिमलेश सिंह के अनुसार राज्य में लगभग 14 से 15 हजार एलोपैथिक चिकित्सक हैं, लेकिन राज्य रजिस्ट्रेशन बोर्ड में सिर्फ 8900 डॉक्टरों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्होंने बताया कि काउंसिल को यह भी पता है कि लगभग दो हजार डॉक्टरों ने पूर्ववर्ती एमसीआई (एनएमसी) के साथ पंजीकरण कराया है। वे राज्य में प्रैक्टिस करने के लिए वैध हैं।

इसके अलावा चार हजार चिकित्सक ऐसे हैं जिन्होंने दूसरे राज्यों के मेडिकल बोर्ड से पंजीकृत कराया है। ऐसे डॉक्टरों के लिए राज्य में मरीजों का इलाज करना वैध नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *