एस. पी. सक्सेना/बोकारो। हिंद मजदूर सभा से संबद्ध राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (आरकेएमयू) महाप्रबंधक शाखा कमिटी का पुनर्गठन 10 सितंबर को किया गया। इसकी सूचना सीसीएल मुख्यालय रांची सहित एएलसी धनबाद को भेज दी गयी है।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में आरकेएमयू सीसीएल कथारा महाप्रबंधक कार्यालय शाखा समिति का पुनर्गठन क्षेत्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर सिंह की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से किया गया। उक्त जानकारी देते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सिंह ने कहा कि इस अवसर पर अन्य यूनियन से दो दर्जनों सदस्यों ने आरकेएमयू की सदस्यता ग्रहण किया, जिसमें महाप्रबंधक कार्यालय कमिटी का पुनर्गठन कर नये पदाधिकारी एवं सदस्यों का चयन किया गया।

सिंह के अनुसार इस अवसर पर महाप्रबंधक कार्यालय शाखा अध्यक्ष संतन कुमार, शाखा सचिव शक्ति सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष विकास सिंह, उपाध्यक्ष इबरार हुसैन, राजेंद्र उरांव, संजीव शर्मा, संतोष कुमार, संयुक्त सचिव रंजीत महतो, अरूप पाल, पोलो, सहायक सचिव अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष चमन तांती के अलावा मोहन कुमार, भैकराज सिंह, अनिल कुमार, नरसिंह चौहान, राजू दास, ईश्वर लाल को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया।
उन्होंने बताया कि इससे संबंधित सूचना आरकेएमयू महामंत्री सह जेबीसीसीआई सदस्य राजेश कुमार सिंह द्वारा सीसीएल मुख्यालय रांची के महाप्रबंधक कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध सहित उप श्रमायुक्त (केंद्रीय) हजारीबाग, महाप्रबंधक कथारा क्षेत्र तथा बोकारो थर्मल थाना प्रभारी को प्रेषित किया है।
![]()













Leave a Reply