प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। देश में केवल भ्रष्ट ही नहीं बल्कि अभी भी कई ईमानदार हैं। जिसके कारण आज भी भारतीयों को अच्छी दृष्टि से देखा जाता है।
इसी कड़ी में हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ निवासी राजेश्वर महतो का भी नाम जुड़ गया है। जानकारी के अनुसार बिष्णुगढ़ निवासी राजेश्वर महतो ने ईमानदारी की अद्भुत मिशाल पेश की है।
बताया जाता है कि, हजारीबाग सदर थाना सुखदेव प्रसाद मेहता ग्राम घाघरा थाना दारू निवासी का ₹ 3500 नगद एटीएम, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन पेपर हजारीबाग जाने के क्रम में गिर गया, जो राजेश्वर महतो को मिला।
महतो ने ईमानदारी दिखाते हुए थाना परिसर में पहुंचकर पूरी ईमानदारी के साथ फोन करके उसे लौटा दिया। इस घटना के बाद मेहता ने थाना परिसर में हीं महतो को गले लगाकर उनके एवं उनके परिजनों के लिए शुभकामना संदेश दिये।
![]()












Leave a Reply