Advertisement

एक्शन फिल्म तलाश में दिखेंगे राज सिंह राजपूत, विजयदशमी पर पोस्टर जारी

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। सलाम ए मोहब्बत, सईयां मिलल बा 420 और अग्निसाक्षी के बाद बहुत जल्द अभिनेता राज सिंह राजपूत अभिनीत भोजपुरी फिल्म तलाश सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जायेगी। जिसमें राज एक्शन करते दिखेंगे।

अभिनेता राज का रोमांस, इमोशन और कॉमेडी दर्शकों ने इनकी रिलीज फिल्मों में देखें हैं।लेकिन, इस फिल्म में अधिकतर राज एक्शन करते ज्यादा नजर आयेंगे। वैसे फिल्म तलाश में रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा भी हैं। पर फिल्म के कहानी की मुख्य पृष्ठभूमि एक्शन आधारित है। फिल्म तलाश को लेकर राज ने बताया कि यह एक एक्शन फिल्म हैं, जो अन्य भोजपुरी फिल्मों से अलग है। इस फिल्म में काम करने का एक अलग ही अनुभव मिला।

उम्मीद हैं दर्शकों को यह फिल्म पसंद आयेगी। बताया कि विजयदशमी के शुभ अवसर पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है। जल्दी ही ट्रैलर, म्यूजिक और रिलीज की घोषणा की जायेगी। उक्त फिल्म के प्रमुख कलाकार स्टाइलिश स्टार राज सिंह राजपूत, नीतू मौर्या, कार्तिक महाराज, सौम्या पोखराल, आरके गोस्वामी, शमशेर आलम, राहुल सिंह, अजय थापा, भोला बनारसी, विराज सिंह, ओम यादव, बिट्टू बिहारी, विकेश यादव, नवीन नौजवान, गुंजन पाठक, जितेंद्र सिंह, जितेंद्र झा, अंजली सिंह हैं।

फिल्म के निर्माता बिरंजन कुमार, निर्देशक अमर दुबे, संगीतकार आर्या शर्मा, अनिल पाजी, एसडी ओमी, गायक आलोक कुमार, शिल्पी राज, कार्तिक महाराज, ममता राउत, अलका झा, सुगम सिंह, गीतकार फणींद्र राव, अजीत मंडल, सुनील चंद्रवंशी, पिंटू गिरि, समहूत यादव, लेखक सोनू सिंह, छायांकन मुकेश सिंह, एक्शन डायरेक्टर जया बिस्टा, सुयोग रियाल, संकलन साहिल बाबू, फिरदौस, कोरियोग्राफर सुदामा मिंज, कला पवन विश्वकर्मा, प्रोडक्शन मैनेजर अनिल साहनी, पीआरओ युधिष्ठिर महतो हैं। राज सिंह राजपूत की आगामी फिल्में पैंजनिया और बंजारन है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *