डीएम द्वारा राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर प्रदान की गयी सूची
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर द्वारा 25 नवंबर को सारण जिला शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले के प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन किया गया। डीएम ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उक्त जानकारी दी।
बैठक में उन्होंने प्रारूप सूची सभी प्रतिनिधियों को प्रदान करते हुए बताया कि सूची सभी संबंधित स्थलों पर आवेदकों के अवलोकन के लिए प्रकाशित की गयी है। बताया कि प्रारुप सूची में कुल 3124 निर्वाचक शामिल किए गए हैं। जिसमें 2525 पुरुष व 599 महिला निर्वाचक शामिल हैं।
जिलाधिकारी समीर ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 25 नवंबर को प्रारूप निर्वाचक सूची प्रकाशन के साथ ही दावा आपत्ति की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है। कहा कि आगामी 10 दिसम्बर तक दावा और आपत्ति के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। प्रत्येक प्रखंड में बनाए गए विशेष काउन्टर पर कार्यालय अवधि में कोई भी निर्वाचक विहित प्रपत्र में दावा आपत्ति कर सकता है। कहा कि आगामी 25 दिसम्बर तक आवेदनों का निराकरण और मुद्रण की कार्रवाई की जाएगी। जबकि 30 दिसम्बर को अंतिम निर्वाचक सूची का प्रकाशन किया जाना है।
कैसे करें दावा-आपत्ति
डीएम समीर ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि अपने स्तर पर सूची का अवलोकन करें। प्रयास करें कि कोई योग्य व्यक्ति वंचित न रह जाए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पात्र निर्वाचक को प्रारूप सूची में अपने नाम और विवरण की प्रविष्टियों को जांच लेना चाहिए। सूची में नाम जोड़ने के लिए प्ररूप-19 में आवेदन किया जाएगा। परंतु आवेदक को आवश्यक अर्हता पूरा करना चाहिए। प्रारुप निर्वाचक सूची से किसी का नाम विलोपित करने के लिए आपत्ति प्रारूप -7 में साक्ष्य सहित दर्ज की जा सकती है। वहीं किसी भी प्रविष्टि में सुधार के लिए प्रारूप-8 में आवेदन किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि प्रारूप निर्वाचक सूची में छपरा सदर में कुल 772 निर्वाचक शामिल हैं, जिसमें 593 पुरुष व 178 महिला शामिल हैं। इसी प्रकार एकमा में 171 कुल निर्वाचक हैं जिसमें 152 पुरुष व 19 महिला, मांझी में 150 कुल निर्वाचक हैं जिसमें 128 पुरुष व 22 महिला, रिविलगंज में 234 कुल निर्वाचक हैं जिसमें 161 पुरुष व 73 महिला, बनियापुर में 113 कुल निर्वाचक हैं जिसमें 103 पुरुष व 10 महिला, लहलादपुर में 42 कुल निर्वाचक हैं जिसमें 35 पुरुष व 07 महिला, गरखा में 242 कुल निर्वाचक हैं जिसमें 210 पुरुष व 32 महिला, परसा में 146 कुल निर्वाचक हैं जिसमें 129 पुरुष व 17 महिला, नगरा में 102 कुल निर्वाचक हैं जिसमें 76 पुरुष व 26 महिला, मकेर में 46 कुल निर्वाचक हैं जिसमें 43 पुरुष व 03 महिला, जलालपुर में 133 कुल निर्वाचक हैं जिसमें 112 पुरुष व 21 महिला, मढ़ौरा में 106 कुल निर्वाचक हैं जिसमें 92 पुरुष व 14 महिला, मशरक में 95 कुल निर्वाचक हैं जिसमें 81 पुरुष व 14 महिला, तरैया में 69 कुल निर्वाचक हैं जिसमें 62 पुरुष व 07 महिला, पानापुर में 23 कुल निर्वाचक हैं जिसमें 20 पुरुष व 03 महिला, इसुआपुर में 48 कुल निर्वाचक हैं जिसमें 40 पुरुष व 08 महिला, अमनौर में 114 कुल निर्वाचक हैं जिसमें 97 पुरुष व 17 महिला, सोनपुर में 206 कुल निर्वाचक हैं जिसमें 145 पुरुष व 61 महिला, दिघवारा में 156 कुल निर्वाचक हैं जिसमें 112 पुरुष व 44 महिला तथा दरियापुर में 146 कुल निर्वाचक हैं जिसमें 126 पुरुष व 20 महिला शामिल हैं।
बैठक में जदयू के सारण जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, राजद के जिलाध्यक्ष जिलानी मोबीन, भाजपा के विवेक कुमार सिंह, आरएलएसपी के जिलाध्यक्ष डाॅ अशोक कुशवाहा, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष फिरोज एकबाल, लोजपा (आर) के मृत्युंजय कुमार सिंह, सीपीआई (एम) के कुणाल कौशिक, उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply