Advertisement

बोकारो स्टील प्रबंधन की कार्रवाई, अवैध बिजली कनेक्शन काटे, तार जब्त

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सेल के बोकारो स्टील प्रबंधन के नगर सेवा भवन स्थित विद्युत आपूर्ति विभाग ने 5 अगस्त को अवैध बिजली उपयोग के खिलाफ अभियान चलाते हुए कई घरों के अवैध विद्युत कनेक्शन काट दिए। कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने अवैध रूप से लगाए गए बिजली के तार भी जब्त कर लिए। यह अभियान वैसे रहिवासियों के विरुद्ध चलाया गया, जो बिना वैध कनेक्शन के बिजली का उपयोग कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, सिटी थाना क्षेत्र के कैंप-2 स्थित सिविल कोर्ट के समीप आवासीय कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति विभाग की टीम भारी संख्या में सुरक्षा गार्डों के साथ पहुंची। टीम ने जांच के दौरान अवैध कनेक्शनों को हटाया और संबंधित स्थानों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में कुछ देर तक हलचल का माहौल रहा।

स्थानीय रहिवासियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई समय-समय पर की जाती है, लेकिन कुछ ही दिनों में फिर से अवैध कनेक्शन जोड़ लिए जाते हैं, जिससे समस्या जस की तस बनी रहती है। वहीं, मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों से मीडिया ने कार्रवाई के संबंध में जानकारी लेनी चाही, लेकिन उन्होंने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *