Advertisement

बोकारो के बच्चे चले कोलकत्ता, राष्ट्रीय स्तर पर दिखाने अपनी कराटे कला

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकत्ता में राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है काइ नेशनल कराटे चैंपियनशिप। नेशनल कराटे चैंपियनशिप विभिन्न वज़न के आधार पर वर्गीकृत किया गया है। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से चयनित बालक बालिका भाग लेंगे।

जानकारी के अनुसार झारखंड के बोकारो से जा रही टीम का गठन कराटे एसोसिएशन के हेड कोच व जेनरल सेक्रेटरी शिहान खेदु गोराईं द्वारा किया गया है। इस टीम के साथ वूमेन टीम मैनेजर सावित्री भी जा रही है। साथ में अधिकारी सेंसेई गगन कुमार साहू और सेंसेई सुभम कुमार दास भी है।

यह चैम्पियशिप प्रियोनगर पश्चिम बंगाल के नेताजी सुभाष स्पोर्ट्स एरीना में आयोजित हो रहा है। नेशनल कराटे चैंपियनशिप आगामी 7 अगस्त से शुरू होकर 9 अगस्त तक होना है। इस चैंपियनशिप की मेजबानी आल बेंगाल स्पोर्ट्स कराटे- डो एसोसिएशन कर रहा है।

चयनित कोच शिहान खेदु गोराईं ने 5 जुलाई को मीडिया से बात करते हुए कहा की चयन प्रक्रिया में बच्चों का प्रदर्शन अति उत्कृष्ट रहा। कहा कि चुने गये उत्कृष्ट बच्चे बोकारो से कोलकत्ता के लिए ट्रेन से रवाना हो रहे है। उन्होंने कहा की आशा के अनुरूप बच्चे वहां भी अपना प्रदर्शन दिखाएंगे और बोकारो जिला का नाम रोशन करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *