Advertisement

झारखंड सीनियर नेटबॉल टीम में सार्थक सिंह और आयुष का चयन

हरियाणा के पलवल में 44वें सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आगामी 7 से 9 अगस्त तक हरियाणा के पलवल स्थित सुभाष चंद्र बोस इनडोर स्टेडियम में आयोजित 44वें सीनियर नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में सार्थक एस सिंह और आयुष ख्वास झारखंड सीनियर नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ज्ञात हो कि, बीते 26 जुलाई को गोड्डा एवं रांची के बेड़ो में आयोजित चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों का शारीरिक फिटनेस, तकनीकी दक्षता, टीम समन्वयन, खेल कौशल एवं मैच की परिस्थितियों का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान फेडरेशन के अधिकारी सहित झारखंड नेटबॉल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, सचिव भूपेन्द्र राम, साहेब मंडल, साकेत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सार्थक सिंह और आयुष ख्वास के चयन पर बोकारो जिला नेटबॉल संघ अध्यक्ष संजीव सिंह, सचिव निशांत कुमार, उपाध्यक्ष मीनाक्षी कुमारी, कोषाध्यक्ष प्रांजल सैकिया, रण विजय ओझा, राम लखन मिस्त्री, ललिता उरांव एवं सभी सदस्यों ने दोनों खिलाड़ियों को ढेरों शुभकामनाएं दी एवं नेशनल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी । साथ ही झारखंड नेटबॉल संघ के सभी गणमान्य पदाधिकारियों एवं नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *