Advertisement

प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भूमि पूजन, सहयोग शिविर में सुनीं गयी जन-समस्या

​वर्ष 2028 तक तैयार होगा सोनपुर का नया तीन मंजिला प्रखंड कार्यालय

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर के विधायक विनय कुमार सिंह द्वारा 16 जून को सोनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन का भूमि पूजन किया गया। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह नया कार्यालय तीन मंजिला होगा, जिसे वर्ष 2028 तक पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा।

​भूमि पूजन के उपरांत विधायक ने सोनपुर प्रखंड सह अंचल के हद में चतुरपुर एवं हसनपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में शिरकत की। शिविर के दौरान उन्होंने स्थानीय रहिवासियों की समस्याओं और शिकायतों को बेहद गंभीरता से सुना। मौके पर उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसे मौके पर विधायक सिंह ने कहा कि ​जनसेवा ही किसी भी जनप्रतिनिधि का सर्वोच्च दायित्व है। कहा कि आम जनों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करना हमारी मुख्य प्राथमिकता है। कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जन समुदाय के हित में निरंतर कार्य करते हुए अंतिम लाभुक तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुँचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

​इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा मुख्य रूप से भाजपा नेताओं सहित सैकड़ों स्थानीय रहिवासी मौजूद रहे, जिनमें प्रखंड विकास पदाधिकारी आरोमा मोदी, राजस्व पदाधिकारी संजीव कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी केशव रॉय के साथ -साथ ​जनप्रतिनिधि एवं नेताओं में सोनपुर नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष अजय शाह, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ‘बबलू’, सदर अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला मंत्री राजीव सिंह, आदित्य कुमार ‘छोटू’, संजीत चौरसिया के अलावा नरेश सिंह, सुनील दुबे, शशिभूषण सिंह, संजीव कुमार सिंह, दिव्यांशु गौतम, उदय प्रताप सिंह, राजीव मुनमुन, रविरंजन सिंह, मुकेश सिंह, विमल चौरसिया, राजन कुमार दास, अनवर अली, राहुल कुमार सिंह, कन्हैया सिंह आदि शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *