Advertisement

शीतल भकुरहर में जिला प्रशासन द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में लालगंज प्रखंड के शीतल भकुरहर ग्राम पंचायत में वैशाली जिला प्रशासन द्वारा 14 अक्टूबर को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार बीते माह 20 सितम्बर से वैशाली जिले के 16 प्रखंड के प्रत्येक दो पंचायत में नियत तिथि को जिले के अधिकारियों द्वारा जनसंवाद का कार्यक्रम आयोजित कर सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ हीं जनसंवाद में जनता से सुझाव मांगे जा रहे हैं।

इसी क्रम में 14 अक्टूबर को शीतल भकुरहर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में जनसंवाद का कार्यकर्म आयोजित किया गया। जिसमे लालगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के अलावे प्रखंड स्तर के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

इस जनसंवाद कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया अलका देवी के अलावे पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधि के साथ ही पंचायत की आम जनता शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि
सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को पारदर्शी तरीके से ससमय उपलब्ध हो।

उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की प्राथमिकता है।प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, श्रम संसाधन, पंचायती राज, कृषि, सहकारिता, उर्जा, कल्याण, आईसीडीएस, ग्रामीण कार्य, उद्योग, आपूर्ति, पशु एवं मत्स्य संसाधन, पीएचईडी, आपदा प्रबंधन विभाग के सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गयी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुरूष, महिला एवं युवा वर्ग के युवक-युवतियां उपस्थित थे। कार्यक्रम में आम जनों से भी सुझाव प्राप्त किया गया। रहिवासियों द्वारा पंचायत स्तर पर विद्यालयी बच्चों के बीच प्रतियोगिता, प्रखंड स्तर पर खेल-कूद प्रतियोगिता की व्यवस्था कराने की मांग की गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *