Advertisement

भुइंया टोला में चलाया गया मच्छर से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत कुजरी के भुइंया टोला में स्वास्थ्य कर्मियों और पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने मच्छर से होने वाली बिमारियों से बचाव के लिए मच्छर न पनपने के बारे में 14 सितंबर को जन जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही रहिवासियों को 15 सितंबर को होने वाले स्वास्थ्य मेला का प्रचार प्रसार कर इसमें शामिल होने की अपील की गई।

इस अवसर पर एमटीएस कृष्णकांत कुमार ने कहा कि आज कल अंजाने में रहिवासी घरों में पानी भर लेते हैं, लेकिन उसके रख रखाव पर ध्यान नहीं देते हैं। जन जागरूकता से ही इनमें मच्छर से पनपने वाले बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मच्छर से फैलने वाली बिमारियों से बचने का एक मात्र उपाय है, इन्हें पनपने ही नहीं देना है।

एमपीडब्ल्यू सीताराम कुमार ने कहा कि कुछ मच्छर है जिसके काटने से बुखार व अन्य प्रकार की बिमारी होती है। यही बिमारी टाईफाईड जैसे कई बिमारी शरीर को जकड़ लेती है। उन्होंने रहिवासियों से अपील की कि पानी उबाल कर पीएं। घर के अगल बगल साफ सफाई रखें तथा पानी एक जगह जमा नहीं होने दें।

पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने स्वास्थ्य मेला के बारे में प्रचार प्रसार करते हुए रहिवासियों से कहा कि 15 सितंबर को चंदवा में लगने वाले स्वास्थ्य मेला में पहुंचे। स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाऐं। कहा कि इस मेला में सभी प्रकार की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाएं दी जाएगी। साथ ही गोल्डेन कार्ड बनाया जाएगा। दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। उन्होंने मच्छरों से बचाव के उपाय बताए।

जन जागरुकता अभियान में एमटीएस कृष्णकांत कुमार, एमपीडब्ल्यू सीताराम कुमार, अमर कुमार, आंगनबाड़ी सेविका सुषमा वैद्य, स्वास्थ्य सहिया चमेली देवी आदि शामिल थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *