Advertisement

निर्माता निर्देशक प्रभात राज अंतर्राष्ट्रीय गौरव रत्न अवॉर्ड से सम्मानित

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। झारखंड के जाने माने फिल्म निर्माता निर्देशक प्रभात राज इंदौर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गौरव रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन इंफिनिटी होटल इंदौर में भारतीय मानव समाज सेवक संस्थान के बैनर तले किया गया था। जिसके संयोजक विजय कुशवाहा एवं आयोजक आकांक्षा सिंह थे।

इस कार्यक्रम में कोराना काल के योद्धाओं एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े कार्यकर्ताओं सहित विज्ञान, कला, चिकित्सा, साहित्य व फिल्म से जुड़े गणमान्य जनों को सम्मानित किया गया। उन्हीं में से एक झारखंड की राजधानी रांची के फिल्म निर्माता निर्देशक एवं लेखक प्रभात राज को फिल्म क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों के सम्मान में उन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा गया।

बॉलीवुड संगीतकार दिलीप सेन ने प्रभात राज को शॉल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इसके साथ ही दिलीप सेन ने नवचर्चित ओटीटी मंच वाउ सिनेमा के शुभारंभ पर बधाई संदेश भी दिया।

प्रभात राज को यह सम्मान मिलने पर उन्होंने कहा कि यह उनका सम्मान नहीं, बल्कि झारखंड सहित फिल्म क्षेत्र से जुड़े हर एक प्रशंसक का सम्मान हैं। यह उनके साथ साथ झारखंड के लिए भी गौरव की बात हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *